महाकुंभ को लेकर भीड़ बढ़ी, जंक्शन से तीन हजार श्रद्धालुओं ने किया सफर

Published at :27 Jan 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
महाकुंभ को लेकर भीड़ बढ़ी, जंक्शन से तीन हजार श्रद्धालुओं ने किया सफर

29 जनवरी को मौनी अमावस्या है, ऐसे में इस दौरान महाकुंभ में स्नान को लेकर सोमवार को सुबह से शाम तक भीड़ बनी हुई थी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गयी है. 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है, ऐसे में इस दौरान महाकुंभ में स्नान को लेकर सोमवार को सुबह से शाम तक भीड़ बनी हुई थी. यूटीएस के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को प्रयागराज जाने के लिए अलग-अलग ट्रेनों को लेकर तीन हजार टिकट कटा. दूसरी ओर शाम के समय गाड़ी संख्या-11062 पवन एक्सप्रेस के पहुंचने से पहले प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर काफी भीड़ थी. हालांकि आरपीएफ व जीआरपी की टीम मुस्तैद थी. अधिकारियों व स्टाफ के द्वारा संयुक्त रूप से भीड़ को नियंत्रित करते हुए मेगा फोन के माध्यम से अनाउंसमेंट की जा रही थी. आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार व जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन