जिले में अवैध नर्सिंग होम, अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कसेगी नकेल

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
जिले में अवैध नर्सिंग होम, अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कसेगी नकेल

There will be a crackdown on hospitals and ultrasound centres

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अब स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई करेगा. इसके लिए विभाग की ओर से 16 पीएचसी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं. निर्देश के अनुसार, मानक का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग होम और अस्पतालों पर छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, हर माह की छापेमारी और कार्रवाई की रिपोर्ट पीएचसी प्रभारियों को विभाग को सौंपनी होगी. जो प्रभारी रिपोर्ट नहीं देंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि इस अभियान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. यह टीम जांच कर स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर दोषी नर्सिंग होम, अस्पताल और क्लिनिकों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्वीकार किया कि जिले में कई निजी अस्पताल बिना अनुमति और प्रावधानों के संचालित हो रहे हैं. न केवल अस्पतालों में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, बल्कि कुछ डॉक्टरों की डिग्री भी संदेह के घेरे में है. गौरतलब है कि हाल के महीनों में नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मरीजों की मौत के बाद कई बार बड़े बवाल और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इन घटनाओं के बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में अभियान चलाने का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोम��टेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन