ePaper

Muzaffarpur : छापेमारी में देसी शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 11 Jan 2026 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : छापेमारी में देसी शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Muzaffarpur : छापेमारी में देसी शराब जब्त, महिला सहित दो धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन

बंदरा़ हत्था थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 47 लीटर देसी शराब जब्त कर ली और एक महिला व एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. दोनों धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया़ थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार की देर शाम तेपरी में छापेमारी कर 32 लीटर शराब के साथ धंधेबाज मनोज महतो को गिरफ्तार किया गया. वहीं मुन्नी गांव से 15 लीटर देसी शराब जब्त कर विभा देवी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद दोनों धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया. उधर, पियर थाने की पुलिस ने रत्नमनिया गांव में छापेमारी कर विनोद राम को चार लीटर देसी शराब के साथ पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन