रेलवे क्वार्टरों में मेंटेनेंस के लिए अब एप पर करें शिकायत

Updated at : 03 Jun 2024 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे क्वार्टरों में मेंटेनेंस के लिए अब एप पर करें शिकायत

.रेलवे क्वार्टरों में मेंटेनेंस के लिए अब एप पर करें शिकायत

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. रेलवे के क्वार्टरों में रहनेवाले पदाधिकारी व कर्मचारी अब ऑनलाइन एप के जरिये रख-रखाव से लेकर मरम्मत के संबंध में शिकायत कर सकते हैं. रेलवे बोर्ड ने क्वार्टरों के रख-रखाव व मरम्मत के लिए ऑनलाइन मॉनीटरिंग एप विकसित किया है. ऐप का नाम रेलवे बिल्डिंग मेंटेनेंस सिस्टम रखा है. सोनपुर मंडल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने इस नयी व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी दी है. बताया है कि यह एप आवासीय रेलवे क्वार्टरों से संबंधित अलग-अलग प्रकार की शिकायतों को दर्ज करने, कर्मचारियों को दर्ज शिकायत के समाधान के लिए सुविधाजनक तिथि चुनने की सुविधा देने, शिकायत पर नजर रखने व शिकायतों पर फीडबैक देने की सुविधा प्रदान करेगा. इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. वर्तमान में काफी जटिल थी शिकायत की प्रक्रिया वर्तमान में अधिकांश क्षेत्रीय रेलवे-उत्पादन इकाई पर क्वार्टरों से संबंधी शिकायतें जेई-वर्क्स ऑफिस में कार्यालय अवधि के दौरान फोन के माध्यम से या फिजिकली जाकर कर्मचारियों द्वारा दर्ज की जाती है. इसके बाद जेई-वर्क्स शिकायतों के समाधान के लिए विभागीय या आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारियों या कारीगरों को कार्य आवंटित करता है.शिकायतों के विवरण के साथ दैनिक डायरी में आवंटित किया जाता है. सर्विस सेंटर स्टोर से आवश्यक सामग्री जारी करते हुए संबंधित कारीगर को सौंप दिया जाता है. इस प्रकार वर्तमान प्रणाली में कोई उचित फीडबैक सिस्टम नहीं है. मंडल में 4,797 क्वार्टर में रहने वाले होंगे लाभान्वित इस एप के लागू होने से दानापुर मंडल के 3751, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के 6104, धनबाद मंडल के 9904, सोनपुर मंडल के 4797, समस्तीपुर मंडल के 3693, मुख्यालय के अधीन 482 तथा वर्कशॉप इकाइयों के 913 रेलवे क्वार्टरों में रहने वाले रेल कर्मचारी लाभान्वित होंगे. इससे एक ओर जहां रेल कर्मचारियों के समय में बचत होगी, वहीं दूसरी ओर क्वार्टरों से संबंधित शिकायतों की पारदर्शिता के साथ मॉनीटरिंग होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन