ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने यात्रियों से की गाली-गलौज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने यात्रियों से की गाली-गलौज
विज्ञापन
-गोंदिया एक्सप्रेस के एसी-2 का मामला-यात्रियों ने रेलवे से सुरक्षा की मांग की
मुजफ्फरपुर .
ट्रेनों में कोच अटेंडेंट के खराब व्यवहार को लेकर हाल के दिनों में लगातार शिकायतें मिल रही हैं. बीते दिनों 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट ने मुजफ्फरपुर के यात्रियों के साथ गाली-गलौज करने व मार-पीट की धमकी दी. ट्रेन के एसी-2 में तीन लोगों के साथ मन्नू कुमार सफर कर रहे थे. इस तरह की घटना के बाद असुरक्षित महसूस करते हुए उन्होंने रेल मदद व अधिकारियों से शिकायत की. उन्होंने बताया कि छठ का दिन होने से कोच लगभग खाली है. इक्का-दुक्का मुसाफिर ही यात्रा कर रहे हैं. जब इन लोगों ने कोच अटेंडेंट से कंबल मांगा तो वह गाली-गलौज पर उतर आया. यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की.जिसके बाद आरपीएफ व सोनपुर मंडल के डीआरएम ने संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात कर कार्रवाई के निर्देश दिये.हालांकि दो घंटे तक यात्रियों से कोई हाल लेने नहीं पहुंचे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










