मुजफ्फरपुर आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: 12 जुलाई को MIT में मुख्य समारोह, सिकंदरपुर स्टेडियम और लेक फ्रंट का ले सकते हैं जायजा

Author Prabhat kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 12 जुलाई को मुजफ्फरपुर के दौरे पर रहेंगे. MIT कॉलेज में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जहां कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. सिकंदरपुर लेक फ्रंट और स्टेडियम का निरीक्षण भी संभव है.

विज्ञापन

CM Samrat Choudhary tour schedule 12 July: मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगामी 12 जुलाई को मुजफ्फरपुर में संभावित कार्यक्रम होने जा रहा है. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है और हर स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसी कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी (डीएम) कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का सघन निरीक्षण किया. अधिकारियों की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आगे की पुख्ता कार्ययोजना तैयार की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें.. मुजफ्फरपुर: पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, रामपुरहरि पुलिस जांच में जुटी

MIT में मुख्य समारोह, बुडको की योजनाओं की मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम एमआइटी (MIT) कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा. इस भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग सहित बुडको (BUIDCO) की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा, शहरवासियों को आकर्षित करने वाले सिकंदरपुर लेक फ्रंट और रिवर फ्रंट का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की प्रबल संभावना है.

पुलिस लाइन में बनेगा हेलीपैड, 'मन' का लेंगे जायजा

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के सुरक्षित आगमन के लिए पुलिस लाइन परिसर में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है. हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सड़क मार्ग से सिकंदरपुर मन पहुंचेंगे और वहां चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिकंदरपुर स्टेडियम का भी निरीक्षण कर सकते हैं, जिसका इन दिनों जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है. इस स्टेडियम के सजने से स्थानीय खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं मिल सकेंगी.

यह भी पढ़ें.. 21 हजार करोड़ से चमकेगी राज्य की सड़कें और पुल, मुजफ्फरपुर की मेगा परियोजनाओं को लगेंगे पंख

समाहरणालय में हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा के कड़े निर्देश

स्थलों का भौतिक निरीक्षण करने के बाद डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने समाहरणालय सभागार में वरीय अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में विधि-व्यवस्था से लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजामों पर विस्तृत चर्चा हुई. डीएम-एसएसपी ने कड़ा निर्देश दिया कि सभी स्तरों पर चाक-चौबंद व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए. सुरक्षा के मद्देनजर दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की सूची जल्द तैयार करने को कहा गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन