मुजफ्फरपुर: पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, रामपुरहरि पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर: पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, रामपुरहरि पुलिस जांच में जुटी
रामपुर हरि थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Married woman hanging case: मुजफ्फरपुर जिला के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-12 में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान रंजीत चौधरी की 28 वर्षीय पत्नी रूपमति देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा. इस घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
साड़ी के फंदे से पंखे से लटका मिला शव
रामपुर हरि थाना की थानाध्यक्ष अंजलि कुमारी ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने देखा कि रंजीत चौधरी की पत्नी रूपमति देवी का शव कमरे के भीतर पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH), मुजफ्फरपुर भेज दिया है.
यह भी पढ़ें.. 'परिमार्जन' की सुस्त रफ्तार: 71 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ निपटारा, लेकिन 18,700 रैयत अब भी परेशान
एक महीने पहले हुई थी बेटी की मौत, रंजीत की थी दूसरी शादी
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रंजीत चौधरी ने पहली पत्नी की मौत के एक साल बाद सीतामढ़ी जिले के प्रेमनगर गांव की रहने वाली रूपमति देवी से दूसरी शादी की थी. पहली पत्नी से रंजीत को तीन बेटियां हैं. वहीं, दूसरी पत्नी रूपमति से भी उसे एक बेटी हुई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश महज एक महीने पहले ही उस मासूम बेटी की भी मौत हो गई थी. स्थानीय लोग इस कोण से भी मामले को देख रहे हैं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन का इंतजार
थानाध्यक्ष अंजलि कुमारी ने स्पष्ट किया है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. रिपोर्ट से यह साफ होगा कि महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है. पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है. परिजनों से आवेदन प्राप्त होते ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए