दरवाजे पर खेल रहे बच्चे की कुएं में गिरने से मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 10:28 PM

विज्ञापन

कथैया थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव में शुक्रवार को कुएं में गिर कर डूबने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला.

विज्ञापन

कथैया थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव में हुई घटना प्रतिनिधि मोतीपुर कथैया थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव में शुक्रवार को कुएं में गिर कर डूबने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान गांव के ही प्रभाकर कुमार के पुत्र विभाष राज के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, विभाष राज दरवाजे पर खेल रहा था. तभी वह कुएं के मेड़ पर लगे फूल के पौधा से फूल तोड़ने लगा. इसी बीच लुढ़क जाने से कुएं में गिर गया. देर शाम तक जब विभाष घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. कुएं के पास गये कुछ लोगों ने पानी में शव देखा. कुएं में शव होने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गयी. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों के सहयोग से कुएं में सीढ़ी गिराकर शव बाहर निकाला गया. तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया. मां सविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया. परिजनों ने देर शाम तक अंतिम संस्कार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन