ePaper

BRABU Admission: आवंटित कॉलेजों में ही लेना होगा एडमिशन, नहीं बढ़ेगी नामांकन की तिथि

Updated at : 09 Jun 2024 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
BRABU Admission: आवंटित कॉलेजों में ही लेना होगा एडमिशन, नहीं बढ़ेगी नामांकन की तिथि

BRABU में नामांकन के लिए 1.10 लाख स्टूडेंट्स का नाम पहली सूची में शामिल किया गया है. इन्हें 15 जून तक नामांकन कराना होगा. उसके बाद तिथि नहीं बढ़ेगी. वहीं कम अंक वाले छात्र-छात्राएं अगली लिस्ट का कर रहे इंतजार

विज्ञापन

BRABU Admission: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) की ओर से स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हुइ है. 15 जून तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गयी है. ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को दिशा निर्देश दिया गया है.

निर्देश में कहा गया है कि मेरिट लिस्ट में उन्हें जो कॉलेज आवंटित किया गया है. उन्हें उसी में नामांकन लेना होगा. यदि स्टूडेंट्स संबंधित कॉलेज में दाखिला नहीं लेते हैं तो अगली सूची में उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा. साथ ही नामांकन की तिथि भी विस्तारित नहीं की जाएगी.

सत्र की शुरुआत समय से करनी है. ऐसे में जो स्टूडेंट्स नामांकन नहीं लेंगे. उनकी सीट अगली सूची में दूसरे छात्र को आवंटित कर दी जाएगी. विश्वविद्यालय के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार एक जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी. ऐसे में इससे पहले नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

राजभवन से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की शिकायत 

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से सभी कॉलेजों को एक समान फी लेने का आदेश दिया गया था. राजभवन की ओर से जारी फी स्ट्रक्चर के अनुसार 2255 रुपये फी लेना है. इसके अतिरिक्त छह सौ रुपये विश्वविद्यालय रजिस्ट्रेशन और जिन विषयों में प्रैक्टिकल और लैब होना है. उनमें छह सौ रुपये उसका फीस देना है.

कई कॉलेज छात्र-छात्राओं से चार हजार तो कोई 4500 रुपये की डिमांड कर रहे हैं. ऐसे में कई छात्र-छात्राओं ने फीस अधिक लेने को लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है. शिकायत होने के बाद एक अंगीभूत कॉलेज में अतिरिक्त शुल्क लेना बंद हुआ है, लेकिन कई डिग्री कॉलेजों की ओर से मनमाना फी वसूला जा रहा है.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि निर्धारित शुल्क से अधिक फी लेने का मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी. इस बार नामांकन समिति की बैठक में यह पहले ही निर्धारित हो चुका है कि निर्धारित शुल्क से अधिक फी किसी कॉलेज को नहीं लेना है.

Also Read: TMBU सिंडिकेट ने लगायी मुहर, स्नातक एडमिशन में सिर्फ नामांकन शुल्क होगा माफ

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन