सकरा में बस से टकरायी बोलेरो, छह लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
सकरा में बस से टकरायी बोलेरो, छह लोग घायल

सकरा़ थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित भठंडी पेट्रोल पंप के पास बुधवार को बस में पीछे से बोलेरो टकरा गयी़ घटना में बोलेरो पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी बस सकरा़ थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित भठंडी पेट्रोल पंप के पास बुधवार को बस में पीछे से बोलेरो टकरा गयी़ घटना में बोलेरो पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया. सभी घायल बोलेरो सवार समस्तीपुर के बताये जा रहे हैं. वहीं घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया, जबकि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि बस समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी. बस के पीछे बोलेरो पर सवार होकर लोग जा रहे थे. घटनास्थल के पास पैसेंजर चढ़ाने के लिए चालक ने एकाएक बस रोक दिया, जिससे पीछे से चल रही बोलेरो बस में पीछे से टकरा गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन