शराब तस्करी में 48वीं बार जेल गया बिस्कुट चौधरी

कथैया थाना क्षेत्र के ठिकहा गांव निवासी और शराब तस्करी के आरोपी किशोरी चौधरी उर्फ बिस्कुट चौधरी 48वीं बार शराब तस्करी के आरोप में जेल गया है.
प्रतिनिधि, मोतीपुर कथैया थाना क्षेत्र के ठिकहा गांव निवासी और शराब तस्करी के आरोपी किशोरी चौधरी उर्फ बिस्कुट चौधरी 48वीं बार शराब तस्करी के आरोप में जेल गया है. मंगलवार को पुलिस ने उसे ठिकाहा चौक के समीप से तीन बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया था. बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना में कांड अंकित किया गया है. किशोरी चौधरी उर्फ बिस्कुट चौधरी पर विभिन्न थानों में चार दर्जन से भी ज्यादा शराब तस्करी का मामला दर्ज है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




