Muzaffarpur : हथियार का भय दिखाकर युवक से बाइक व मोबाइल की लूट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Muzaffarpur : हथियार का भय दिखाकर युवक से बाइक व मोबाइल की लूट

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहेबगंज प्रखंड की पकड़ीबसारत पंचायत के धनैया-नीरपुर मार्ग पर नहर के पास बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बिरहिमा निवासी मो फखरुद्दीन के पुत्र मो सोनू की बाइक एवं मोबाइल लूट ली. बताया गया कि उनका भाई धनैया में बस से उतरा था. उसे बाइक से घर लाने के लिए धनैया जा रहा था. इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसका पीछा कर घेर लिया़ इसके बाद हथियार का भय दिखाकर बाइक व मोबाइल लूट ली. ग्रामीणों ने उस मार्ग पर पुलिस गश्त तेज करने की मांग की. बताया कि उस मार्ग पर बाइक लूट समेत अन्य आपराधिक घटनाएं हमेशा होती रहती हैं. फिर भी पुलिस सख्त कदम नहीं उठा रही है़

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन