Bihar election 2020 : बिहार के अति संवेदनशील बूथों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, CRPF को हवाले सुरक्षा व्यवस्था देने की तैयारी में आयोग

Bihar vidhan sabha election 2020, muzaffarpur news, naxal area chunav : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए नामांकन करने की तारीख आज से शुरू हो गई है. वहीं आयोग भी मतदान कराए जाने को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. नक्सल प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है. मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण कराने के लिए आयोग ने सीआरपीएफ की मांग की है.
सुनील कुमार सिंह : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए नामांकन करने की तारीख आज से शुरू हो गई है. वहीं आयोग भी मतदान कराए जाने को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. नक्सल प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है. मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण कराने के लिए आयोग ने सीआरपीएफ की मांग की है.
विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने अर्द्धसैनिक बलों की मांग की है. एसएसपी की ओर से मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कुल 4694 मतदान केंद्रों 677 बुथों पर वोटिंग है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे में इन बूथों पर बड़ी साजिश रची जा सकती है.
सवा तीन सौ बूथ अति संवेदनशील- एसएसपी ने अपनी रिपोर्ट मेंं कहा है कि मुजफ्फरपुर जिले में सवा तीन सौ बूथ अति संवेदनशील है, जिसके लिए सीआरपीएफ और एसटीटी की मांग की गई है. एसटीटी सर्विलांस को रडार पर रखेगी.
लोकसभा चुनाव के दौरान रची गई थी साजिश– बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान नक्सलियों और दहशतगर्दों ने साजिश रची थी, जिसमें बूथ लूटने का प्लान था लेकिन यह साजिश फ्लॉप हो गई. वहीं 2009 के लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह की एक साजिश रची गई थी. हालांकि नक्सलियों की इस साजिश को नाकाम कर दिया गया था, जिसके बाद से इन बूथों पर सीआरपीएफ की ही तैनाती रहती है.
Posted by : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




