Bihar Teacher News: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़-झाला! महिला शिक्षक की इन और पुरुष टीचर करता एग्जिट

Updated:
विज्ञापन
Bihar Teacher news online attendance

Bihar Teacher News Online Attendance

Bihar Teacher News: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति में लगातार गड़बड़ियां हो रही हैं. फर्जी सेल्फी, गलत लोकेशन और दूसरों की आईडी से उपस्थिति दर्ज कर धांधली की जा रही है. प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Teacher News: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं. यह पोर्टल राज्य सरकार द्वारा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. लेकिन, अब इसमें धांधली का अड्डा बनता जा रहा है. कई शिक्षक पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं. महिला शिक्षकों की आईडी से पुरुष शिक्षक एग्जिट कर रहे हैं. कुछ शिक्षक लाइव तस्वीर की जगह पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड कर रहे हैं.

80-90 किमी दूर से लगा रहे हाजिरी

चंदौली हिंदी कटरा के शिक्षक मो. नेमातुल्लाह पर आरोप है कि वे 80-90 किलोमीटर दूर से ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ कर रहे हैं. साथ ही छद्म छवि का उपयोग कर रहे हैं. डुमरिया मोतीपुर की अमिता कुमारी स्कूल की सेल्फी की जगह सड़क या भवन की तस्वीर अपलोड कर रही हैं.

इन शिक्षकों से मांगा गया है स्पष्टीकरण

नवादा कन्या कटरा के संजीत सहनी, शीतल सेमरा मोतीपुर के अमित कुमार, मंसूरपुर बोअरिया की अमृता सिंह वीडियो द्वारा उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं. मिल्की बोचहां के अशोक कुमार, दरिया छपरा की अंगूरी बेगम, नयाटोला मुशहरी के मनोज रमण, राजेश मिश्रा और शिल्पी शरण भी सेल्फी की जगह अन्य तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं. सधनपुरा मोतीपुर के आरती, अक्षय व आलोक रंजन के नाम पर अन्य शिक्षक हाजिरी बनाते दिखे. नया दक्षिणी दास मुशहरी के फखरुद्दीन रहमान की उपस्थिति में भी गड़बड़ी मिली है. डीईओ अजय कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों से तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है. चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ शिक्षक मास्क लगाकर या दुपट्टा ओढ़कर दूसरे की उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं. कैमरा ऑफ कर उपस्थिति बनाना भी एक नई चाल बन चुकी है. विभाग ने कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ALSO READ: Bihar School: स्कूलों में एबसेंट रहने वाले छात्रों पर सख्त हुए ACS सिद्धार्थ, पेरेंट्स को नोटिस भेजने की कही बात

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन