बिहार संपर्क क्रांति समेत कई स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

Bihar Sampark Kranti were delayed for hours.
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
जंक्शन पर नियमित के साथ-साथ स्पेशल ट्रेनों के लगातार विलंब से चलने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं. कई ट्रेनें तय समय से घंटों की देरी से जंक्शन पहुंचीं. बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12566) 5 घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे जंक्शन पहुंची. ट्रेन के विलंब होने से दिवाकर अमन व शोभा प्रताप ने रेलमदद पर शिकायत की. स्पेशल ट्रेनों का भी यही हाल रहा. नयी दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस (02570) 8 घंटे की देरी से जंक्शन आयी. वहीं, नयी दिल्ली-बरौनी स्पेशल (02564) भी करीब पांच घंटे देर से पहुंची. ट्रेनों की इस लेटलतीफी से यात्रियों को लंबे समय तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा, जिससे वे परेशान दिखे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










