मुजफ्फरपुर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, सड़क से ईंट हटाने को लेकर छिड़ा विवाद

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Sep 2024 1:17 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिलें में रविवार की अहले सुबह स्थानीय लोग और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि यह झड़प सड़क पर रखे ईंट हटाने को लेकर हुई है.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में रविवार की अहले सुबह स्थानीय लोग और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि यह झड़प सड़क पर रखे ईंट हटाने को लेकर हुई है. मौके पर मौजूद अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामला जिले के जजूआर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

दरअसल, जिले के जजूआर थाना क्षेत्र के पहसौल बाजार के समीप पुलिस गस्ती कर रही थी. जिस दौरान पुलिस को सुनील प्रसाद के घर के समीप सड़क पर काफी संख्या में ईंट रखी हुई दिखी. पुलिस सड़क से ईंट हटाने के लिए बोली. जिसके बाद सुनील प्रसाद का पुत्र व अन्य स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. धीरे-धीरे स्थानीय लोग और पुलिसकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई.

बात बढ़ी तो मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर मौजूद युवकों के द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की गई. उसके बाद पुलिसकर्मियों के द्वारा थाना अध्यक्ष को मामले की जानकारी दी गई.

Also Read: बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, अवैध पिस्टल का होता था निर्माण, सात गिरफ्तार…

मौके पर थानाध्यक्ष पहुंच मामले को कराए शांत

सूचना के आलोक अपर जजुआर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया. वहीं मौके से दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया. जिनसे पूछताछ चल रही है. इसी बीच किसी ने पुलिस से झड़प का वीडियो बना लिया. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Also Read: बिहार के गोपालगंज में दामाद ने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी और साले को भी जमकर पीटा…

दो युवक पुलिस के हिरासत में

पूरे मामले पर जज़ुआर थाना अध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि कल पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई थी. दो युवकों को हिरासत में लिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही हैं दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

 हरियाणा में अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान, 8 October को आएंगे रिजल्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन