बिहार में यहां बनेगी पेपर एंड पैकेजिंग की नई यूनिट, आर्थिक विकास के साथ खुलेंगे रोजगार के अवसर

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक इलाके के लिए एक यूनिट की मंजूरी मिली है. पेपर एंड पैकेजिंग यूनिट के लिए बरियारपुर में नई औद्योगिक इकाई के लिए जमीन आवंटित किया गया है. इस यूनिट की मंजूरी बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण की परियोजना मंजूरी समिति की बैठक में दी गई है.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक इलाके के लिए एक यूनिट की मंजूरी मिली है. पेपर एंड पैकेजिंग यूनिट के लिए बरियारपुर में नई औद्योगिक इकाई के लिए जमीन आवंटित किया गया है. इस यूनिट की मंजूरी बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) की परियोजना मंजूरी समिति की बैठक में दी गई है.

आर्थिक गतिविधियों में भी आएगी तेजी

बियाडा के अनुसार बरियारपुर, मोतीपुर में नई यूनिट का आवंटन नई नीति और औद्योगिक प्रोत्साहन के तहत किया गया है. इससे न सिर्फ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर खुलेंगे, बल्कि आसपास के इलाकों में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी.

एमनेस्टी पॉलिसी 2025

मिली जानकारी के अनुसार कई बड़ी कंपनियां यूनिट लगाने के लिए संपर्क में हैं. विभाग की तरफ से हाल ही में एमनेस्टी पॉलिसी 2025 भी लागू की है, जिसके तहत बंद पड़ी और विवादित इकाइयों को पुनर्जीवित करने, औद्योगिक विवादों में कमी लाने व भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोतीपुर बन रहा निवेशकों की पहली पसंद

कई यूनिट भी यहां पर आ रही हैं. इस नीति का मूल मकसद है कि औद्योगिक जमीनों पर मुकदमों को समाप्त कर उद्योगों की स्थापना एवं उत्पादन गतिविधियों को पुनः आरंभ कराना. इसके तहत इच्छुक इकाइयों को अवसर दिया जा रहा है, जिससे वे निर्धारित समय में उत्पादन शुरू कर सकें. बेला बियाडा के साथ मोतीपुर भी निवेशकों की पहली पसंद में शामिल है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले से कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा जल्द, 7-8 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा परिचालन

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन