Muzaffarpur : छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोपी शिक्षक को ग्रामीणों ने पीटा

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 Jun 2025 9:41 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोपी शिक्षक को ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर की पूछताछ कई स्कूलों के शिक्षक और ग्रामीण थाने पर पहुंच गये देर शाम तक दोनों पक्षों से डीएसपी पश्चिमी ने की बात प्रतिनिधि, कांटी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने पर शुक्रवार को जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद स्कूल में अफरातफरी मच गयी़ सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को लोगों से बचाकर थाने ले गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई माह से आरोपी शिक्षक स्कूल की पांचवीं की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करता था. इसकी सूचना पर अन्य शिक्षकों ने आरोपी शिक्षक को समझाया था, जिससे आरोपी शिक्षक शांत था. परंतु शुक्रवार को छात्रा की शिकायत पर सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंच गये और आरोपी शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी. सूचना पर पहुंचे सरपंच रमेश राम, मुखिया प्रतिनिधि उमेश रजक, अमर मेहता, प्रभाकर चौधरी आदि ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. परंतु आक्रोशित लोगों का गुस्सा देख सब शांत हो गये. उसके बाद सूचना पर थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद दारोगा शिव शंकर सिंह, उदय कुमार व पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास किया. लोगों का आक्रोश देख दारोगा ने आरोपी शिक्षक को पुलिस गाड़ी में बैठा लिया़ उसके बाद आक्रोशित लोगों ने स्कूल के प्रधान शिक्षक को भी पुलिस के हवाले कर दिया. उसके बाद दोनों को लेकर पुलिस थाना पहुंची. इसके बाद थाना पर परिजन के साथ ग्रामीण भी पहुंच गये. कुछ ही देर में आसपास के कई स्कूलों के शिक्षक भी थाने पर पहुंच गये. सूचना मिलने पर आरोपी शिक्षक के परिजन भी थाने पर पहुंच गये. देर शाम डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी थाने पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर पूछताछ की. फिर सहमति से दोनों पक्षों को पीआर बॉन्ड पर थाने से छोड़ा गया है. ———– –बयान– कांटी में छात्रा से छेड़खानी मामले की जानकारी मिली है. बीइओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. प्रधानाध्यापक और शिक्षक को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी़ .- अजय कुमार सिंह, डीइओ, मुजफ्फरपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन