अग्निवीर बहाली : शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अलग से जारी होगा एडमिट कार्ड

Updated:
विज्ञापन

अग्निवीर बहाली : शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अलग से जारी होगा एडमिट कार्ड

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सेना भर्ती बोर्ड की ओर से अग्निवीर बहाली को लेकर ऑनलाइन मोड में हाे रही परीक्षा में सोमवार को जीडी के लिए आखिरी दिन है. इसके बाद टेक्निकल व अन्य श्रेणी की परीक्षा होगी. बोर्ड की ओर से कहा गया है कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण में जाने का मौका मिलेगा. अगले चरण के लिए बोर्ड फिर से एडमिट कार्ड जारी करेगा. यह चरण शारीरिक दक्षता का होगा. इसमें चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल मेधा सूची बनेगी. अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के दौरान विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र को साथ लेकर आना होगा. अभ्यर्थियों को कहा गया है कि वे एडमिट कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति-आवासीय प्रमाणपत्र, स्कूल व पुलिस की ओर से चरित्र प्रमाणपत्र, अविवाहित होने का प्रमाणपत्र और खेलकूद, एनसीसी व अन्य छूट के लिए दावा करने की स्थिति में उसका प्रमाणपत्र देना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन