संविलियन के बाद शिक्षकों ने मूल विद्यालय में दिया योगदान

संविलियन के बाद शिक्षकों ने मूल विद्यालय में दिया योगदान
मुजफ्फरपुर. मुरौल प्रखंड स्थित बुनियादी विद्यालय बखरी में पूर्व से सम्बद्ध होकर संचालित भवनहीन प्राथमिक विद्यालय बखरी अजा के शिक्षक, शिक्षा सेवक व रसोईयों ने गुरुवार को संविलियन के बाद मूल विद्यालय में योगदान दे दिया. जिले के 118 भूमिहीन, भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों का संविलियन किया गया है. ये विद्यालय वर्तमान में किसी अन्य भवन, प्राथमिक या मध्य विद्यालय में सम्बद्ध होकर संचालित हो रहे थे. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुरौल प्रेमलता सिन्हा की ओर से निर्गत पत्र के आलोक में प्राथमिक विद्यालय बखरी अजा की प्रभारी प्रधानाध्यापक नीतू कुमारी, शिक्षक निर्मला कुमारी, उमा भारती, दीपिका कुमारी, अतीश कुमार, नीतू कुमारी, रसोइया मीरा देवी व उर्मिला देवी ने योगदान किया. विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय के नामांकित सभी बच्चों का नामांकन भी मूल विद्यालय में ही कराया जाएगा. योगदान करने वाले शिक्षक, शिक्षा सेवक एवं रसोइया के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमित कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव नीलू देवी, स्मिता कुमारी, अनिता कुमारी, सुकीर्ति राय, अनामिका कुमारी, माला कुमारी ने शिक्षकों का स्वागत किया. संचालन विद्यालय के शिक्षक केशव कुमार ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




