सुबह में झमाझम बारिश के बाद दिन-भर आसमान में काले बादलों ने बदला मौसम
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 19 May 2025 7:52 PM
विज्ञापन
सुबह में झमाझम बारिश के बाद दिन-भर आसमान में काले बादलों ने बदला मौसम
विज्ञापन
:: बीते 24 घंटे में 11.8 एमएम बारिश दर्ज, दिन और रात के तापमान में महज चार डिग्री का अंतर
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर झमाझम बारिश के बाद सोमवार की सुबह मौसम खुशनुमा हो गया. कुछ देर हुई तेज बारिश की वजह से तापमान काफी नीचे गिर गया और 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन भर आसमान में काले घने बादल छाए रहे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत दिन के समय सामान्य से करीब 9 डिग्री तापमान कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रिकाॅर्ड के अनुसार बीते 24 घंटे में 11.8 एमएम बारिश दर्ज की गयी. साथ ही आठ किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उत्तर बिहार में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी था. लेकिन अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी. इस बारिश ने न केवल तापमान को कम किया, बल्कि वातावरण में भी ठंडक ला दिया. लोगों ने इस बारिश का स्वागत किया, क्योंकि इससे उन्हें गर्मी से राहत मिली. दूसरी ओर दिन भर काले घने बादल के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम रही. दो दिन और बारिश की संभावना मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डाॅ. एके सत्तार ने बताया कि अगले दो दिन बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. उसके बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान में वृद्धि होगी. बता दें कि कुल मिलाकर, बारिश ने उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलायी है. तापमान की स्थिति – अधिकतम तापमान – 27.4 – न्यूनतम तापमान – 23.2 – वर्षा – पिछले 24 घंटो में 11.8 एमएमडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










