विवि में प्रशासनिक बदलाव, 33 कर्मचारियों का ट्रांसफर

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
विवि में प्रशासनिक बदलाव, 33 कर्मचारियों का ट्रांसफर

Administrative changes in the university

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू प्रशासन ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों का स्थानांतरण कर प्रशासनिक सर्जरी की है. विवि के 33 तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को प्रमुख विभागों व सेक्शनों में नयी जिम्मेदारी दी गयी है. विवि के लगभग सभी मुख्य विभागों से कर्मचारियों को बदला गया है, जिसमें प्रशासनिक भवन के भीतर एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में, स्नातकोत्तर (पीजी) विभागों में और पीजी विभागों से वापस प्रशासनिक भवन में बदलाव हुआ है.

छुट्टी से पहले बना ली थी सूची

विवि की अधिसूचना 27 सितंबर को ही जारी कर दी गयी थी. सूत्रों के अनुसार, छुट्टियों से पहले ही कर्मचारियों के फेरबदल की पूरी सूची तैयार कर ली गयी थी. विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण ””प्रशासनिक कार्यों में अपेक्षित परिणाम”” सुनिश्चित करने के लिए किया गया है. इसका उद्देश्य कार्यक्षमता और विभागीय समन्वय को बेहतर बनाना है. इस फेरबदल में कई ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं जिनके कार्यों में यह चौथी बार फेरबदल किया गया है, जो दर्शाता है कि प्रशासन कार्यों में लगातार सुधार के लिए विवि सक्रिय है.

इनका हुआ है स्थानांतरण

संजीव सिंह को एकाउंट सेक्शन से पीजी भौतिकी विभाग

अरूण सिंह को रजिस्ट्रार कार्यालय से पीजी जूलॉजी विभाग

मधुरेश कुमार को पीजी भौतिकी से एकाउंट सेक्शन

अमित राज को रजिस्ट्रार कार्यालय के साथ एकाउंट सेक्शन का अतिरिक्त कार्य

मनोज सिंह को पीएचडी सेक्शन से पीजी गणित विभाग

आनंद झा को पीएचडी विभाग

सेक्शन ऑफिसर राघवेंद्र सिंह को पेंशन सेक्शन से प्रमोशन सेक्शन

महेंद्र कुमार को डिग्री सेक्शन से इंजीनियरिंग सेक्शन

विक्रम कुमार को पार्ट थर्ड से सामान्य शाखा

आनंद कृष्णा को एकाउंट सेक्शन से स्थापना सेक्शन

मनीष कुमार को सामान्य शाखा से पार्ट टू परीक्षा सेक्शन

प्रशांत तिवारी को इंजीनियरिंग सेक्शन से रजिस्ट्रार कार्यालय

शिवम सिंह को सामान्य शाखा से पीएचडी सेक्शन

सुभाष कुमार को पार्ट टू से रजिस्ट्रेशन सेक्शन

रितेश कुमार को यूएमआइएस से सामान्य शाखा

रंधीर कुमार को स्थापना से इंस्पेक्टर ऑफ आर्ट्स कार्यालय

प्रिंस कुमार को इंस्पेक्टर ऑफ आर्ट्स से लीगल सेक्शन

शरद कुमार को लीगल सेक्शन से डिग्री सेक्शन

चंदन कुमार को डीएसडब्ल्यू कार्यालय से इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेजेज (साइंस) कार्यालय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन