पीएचसी प्रभारी पर होगी कार्रवाई

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
पीएचसी प्रभारी पर होगी कार्रवाई

पीएचसी प्रभारी पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

एइएस से बचाव के लिए लगाये जा रहे चौपाल में पीएचसी प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी. अगर पीएचसी प्रभारी उपस्थिति नहीं रहते हैं तो उनके उपर कार्रवाई की जायेगी. सिविल सर्जन ने सभी पीएचसी प्रभारी को शनिवार को लगने वाले चौपाल में उपस्थिति रहने की बात कही है. सीएस ने कहा कि जानकारी मिल रही थी कि शनिवार को दूसरे जिले में रहने वाले पीएचसी प्रभारी चौपाल में नहीं रहते हैं. वह अपने घर चले जा रहे हैं. ऐसे में उनकी उपस्थिति अनिवार्य की गयी है. कहा कि चौपाल में आने वाले परिजनों को अगर जागरूक किया जाये तो एइएस से पीड़ित बच्चे नहीं होंगे. पिछले तीन सालों में फैलाये जा रहे जागरूकता से ही एइएस पीडित बच्चों में कमी आयी है. इस साल गर्मी अधिक पड़ रही है. ऐसे में बच्चों के पीड़ित होने की संभावना अधिक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन