पैट पेपर लीक:

परीक्षा बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया कि प्रश्न पत्र लीक करने के आरोपी छात्र की विवि की सभी डिग्रियां रद्द कर दी जायेंगी.
आरोपी छात्र की डिग्री रद्द, 14 अक्तूबर को दोबारा होगी परीक्षा
-बीआरएबीयू का कड़ा फैसला, दोषी वीक्षक डिबार-कुलपति की अध्यक्षता में परीक्षा बोर्ड का निर्णयवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
बीआरएबीयू में हाल ही में हुए पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) के प्रश्न पत्र लीक मामले में विवि ने कड़ा रुख अपनाया है. कुलपति प्रो डीसी राय की अध्यक्षता में हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया कि प्रश्न पत्र लीक करने के आरोपी छात्र की विवि की सभी डिग्रियां रद्द कर दी जायेंगी. दोषी पाये जाने वाले अन्य लोगों पर भी इसी तरह की कार्रवाई होगी. परीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले एलएस कॉलेज केंद्र के वीक्षक को भी डिबार कर दिया है. अब वे भविष्य में विवि में होनेवाली परीक्षाओं में ड्यूटी नहीं कर पायेंगे.सभी संकायाध्यक्षों के साथ-साथ डीएसडब्ल्यू डॉ आलोक प्रताप सिंह, सीसीडीसी डॉ टीके डे, प्रो प्रमोद, परीक्षा नियंत्रक डॉ राम कुमार, डिप्टी कंट्रोलर डॉ रेणु बाला व डॉ आनंद प्रकाश दुबे मौजूद थे.
जांच के लिए बनी कमेटी
परीक्षा बोर्ड ने पेपर लीक मामले की गहराई से जांच करने के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया है. यह कमेटी मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट विवि में आंतरिक जांच समिति को देगी. समिति के सुझावों के आधार पर ही आगे की कार्यवाही होगी.
14 अक्तूबर को फिर से पैट
प्राॅक्टर प्रो बीएस राय ने बताया कि परीक्षा बोर्ड ने पिछले पैट को रद्द करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. अब यह परीक्षा अगले महीने 14 अक्तूबर को दोबारा होगी. इसके लिए विवि ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया जायेगा.
पीएचडी छात्रों को अतिरिक्त समय नहीं
बैठक में पीएचडी छात्रों से जुड़े अहम मुद्दे पर भी फैसला लिया गया. जिन शोधार्थियों ने रजिस्ट्रेशन के पांच साल पूरे होने के बाद भी अपना शोध पूरा नहीं किया है, उन्हें अब और मौका नहीं दिया जायेगा. एक साल के अतिरिक्त विस्तार का प्रस्ताव भी बोर्ड ने रोक दिया है. विवि ने स्पष्ट किया है कि 2017 रेगुलेशन का सख्ती से पालन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




