चलती ट्रेन में केबिन के भीतर एसी कवर टूट कर लटका, अफरातफरी
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

बरौनी से गोंदिया जा रही 15231 एक्सप्रेस ट्रेन के एम-1 कोच में उस समय यात्रियों में हड़कंप मच गया, जब केबिन के ऊपर लगा एसी का कवर कैबिनेट अचानक टूटकर लटक गया.
विज्ञापन
दीपक – 27
बरौनी से गोंदिया एक्सप्रेस का मामला, परेशान रहे यात्री
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
रेलवे की मेंटेनेंस व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ गया है. शुक्रवार को बरौनी से गोंदिया जा रही 15231 एक्सप्रेस ट्रेन के एम-1 कोच में उस समय यात्रियों में हड़कंप मच गया, जब केबिन के ऊपर लगा एसी का कवर कैबिनेट अचानक टूटकर लटक गया. यह घटना तब हुई जब ट्रेन मुजफ्फरपुर से बनारस के बीच सफर कर रही थी. यात्रियों ने बताया कि एसी कवर के अचानक गिरने से लोग सहम गए. इसी कोच में यात्रा कर रहे दुष्यंत सिंह ने तुरंत रेलमदद व उच्चाधिकारियों को तस्वीर के साथ टैग कर शिकायत की. बताया कि एसी का कवर क्षतिग्रस्त है और कोच अटेंडेंट बात सुनने को तैयार नहीं है. यात्री ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद लंबे समय तक समस्या बनी रही, जिससे सहयात्री काफी परेशान हुए. यह घटना ट्रेनों के रखरखाव की बदहाल स्थिति को उजागर करती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










