ePaper

छात्र का अभिभावक बताकर स्कूल संचालक से साइबर ठगी, 63 हजार रुपये ठगी

Updated at : 12 Oct 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र का अभिभावक बताकर स्कूल संचालक से साइबर ठगी, 63 हजार रुपये ठगी

A school operator was cyber-cheated

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर, संवाददाता शहर के खबड़ा स्थित एक निजी स्कूल की संचालक बॉबी कुमारी से 63 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. पीड़िता कलमबाग चौक की रहने वाली हैं. इस संबंध में उन्होंने काजी मोहम्मदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.पीड़िता के अनुसार, उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉलर ने खुद को स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र का अभिभावक बताया. उसने कहा कि वह पटना में अपने बीमार पिता को डॉक्टर से दिखाने आया है और जल्दबाजी में बच्चे की फीस के 7 हज़ार भेजने के बदले 70 हजार स्कूल अकाउंट में ट्रांसफर कर दिये हैं. उसने विनती करते हुए कहा कि वह 63 हज़ार वापस भेज दें. विश्वास में लेकर कॉलर ने पीड़िता से चार बार में 63 हज़ार ट्रांसफर करवा लिए. इसके कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से कॉल आया और बताया गया कि गलती से फिर 50 हज़ार अकाउंट में चला गया है. इस पर पीड़िता को शक हुआ और उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दी. काजी मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आज़ाद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी गई है. कॉल करने वाले नंबरों की ट्रेसिंग की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबरों से आने वाली इस तरह की कॉल से सतर्क रहें और कोई भी लेनदेन करने से पहले जांच-परख जरूर करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन