Muzaffarpur : खाना पकाते समय गैस रिसाव से घर में लगी आग

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 05 Oct 2025 10:51 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : खाना पकाते समय गैस रिसाव से घर में लगी आग

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड के सकरा वाजिद गांव स्थित नया टोला में रविवार को गैस रिसाव से आग लग गयी, जिसमें रामसेवक का घर सहित सारा सामान जल गया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. तब तक आग बेकाबू हो गयी थी. मुखिया अजय कुमार की सूचना पर पहुंचे मिनी फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. बताया कि गैस रिसाव से खाना बनाने के दौरान घर में आग लगी. देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गयी. घटना में घर में रखे 10 हजार रुपये, अनाज, कपड़ा, बर्तन, बिछावन आदि जल गये. घटना के दौरान गांव में अफरातफरी की स्थिति बनी रही़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन