Muzaffarpur : मकसूदपुर में ट्रक व हाइवा की भीषण टक्कर, दोनों के चालक की मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 29 Jun 2025 9:59 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : मकसूदपुर में ट्रक व हाइवा की भीषण टक्कर, दोनों के चालक की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मीनापुर रामपुरहरि थाना क्षेत्र के एनएच-77 पर मकसूदपुर चिमनी के पास शनिवार की देर रात ट्रक व हाइवा की आमने-सामने की टक्कर हो गयी़ इस घटना में दोनों वाहनों के चालक की मौत हो गयी और एक युवक जख्मी हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया़ घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद हिमांशु गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से बचाव कार्य किया़ उन्होंने बताया कि आमने-सामने की टक्कर में सीमेंट के बोरा लदे 16 चक्का ट्रक का चालक व औराई के बेदौल असली गांव के 33 वर्षीय श्याम पंडित व रोहतास जिले का खाली हाइवा के चालक पंकज कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं एक जख्मी युवक को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. पुलिस जख्मी का नाम बताने में असमर्थ है. दोनों गाड़ी पुलिस के कब्जे में है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है़ वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो गयी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन