भूकंप से मोबाईल फोन ठप्प होने के बाद फेसबुक पर स्टेटस अपडेट कर खुद को बताते रहे लोग सुरक्षित

मुजफ्फरपुर: रविवार दोपहर 12:39 बजे जिले में एक बार फिर भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ. इसके साथ ही अधिकांश मोबाइल फोन की सेवा एक बार फिर ठप हो गयी. ऐसे में शनिवार की तरह अपनों का हालचाल जानने व आपबीती बताने के लिए सोशल मीडिया ही लोगों का मुख्य जरिया बना. दोपहर साढ़े बारह […]
मुजफ्फरपुर: रविवार दोपहर 12:39 बजे जिले में एक बार फिर भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ. इसके साथ ही अधिकांश मोबाइल फोन की सेवा एक बार फिर ठप हो गयी. ऐसे में शनिवार की तरह अपनों का हालचाल जानने व आपबीती बताने के लिए सोशल मीडिया ही लोगों का मुख्य जरिया बना. दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद फेसबुक व व्हाट्स एप पर संदेशों की बाढ़ सी आ गयी. यूजर्स लगातार सेल्फी व फोटो के माध्यम से आसपास हो रही गतिविधियों को शेयर करते रहे. इस प्राकृतिक त्रसदी के बाद गूगल अपने यूजर्स के लिए ‘यू आर सेफ’ सर्विस मुहैया करा रही है.
इस पर हिट कर यूजर्स खुद के सुरक्षित होने की सूचना अपने सगे-संबंधियों को आसानी से दे सकते हैं. इसका भी लोग जमकर फायदा उठा रहे हैं. रविवार को भूकंप आने के एक घंटा के अंदर सैकड़ों लोगों ने इस पर हिट कर खुद के सुरक्षित होने का संदेश लोगों के बीच भेजा. गूगल की सर्विस ‘आइ एम लुकिंग फॉर सम वन’ व ‘आइ हैव इनफॉर्मेशन अबाउट सम वन’ का भी खूब लाभ उठा रहे हैं. इन सेवाओं में यूजर्स अपने प्रियजन की जानकारी के लिए सर्च कर सकते हैं या अपने प्रियजन से संबंधित जानकारी अपलोड कर सकते हैं, ताकि उसे अन्य लोग देख सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




