बोलेरो से 39 कार्टन शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा गांव में पुलिस ने शनिवार की देर रात छापेमारी कर तस्करी के लिए बोलेरो पर लायी गयी 39 कार्टन विदेशी शराब बरामद कर लिया.
प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा गांव में पुलिस ने शनिवार की देर रात छापेमारी कर तस्करी के लिए बोलेरो पर लायी गयी 39 कार्टन विदेशी शराब बरामद कर लिया. वहीं चालक गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गये. पुलिस जब्त बोलेरो व गिरफ्तार चालक को थाना लायी. एसआइ दिवाकर तांती ने बताया कि जब्त विदेशी शराब में 375 एमएल वाला 17 कार्टन एवं 180 एमएल वाला 22 कार्टन शराब है. मामले में गिरफ्तार गुलशन कुमार, भेरगरहा निवासी गोलू कुमार, बोलेरो मालिक सहित अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष राजू पाल ने बताया कि केस दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










