एपीएचसी में तैनात होंगी 156 प्रशिक्षित एएनएम

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
एपीएचसी में तैनात होंगी 156 प्रशिक्षित एएनएम

एपीएचसी में तैनात होंगी 156 प्रशिक्षित एएनएम

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जिले के एपीएचसी में भी टीकाकरण व मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी. इसके लिये प्रशिक्षित एएनएम को तैनात किया जायेगा. 156 एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया है. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि विशेषज्ञ स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी एएनएम को दी गयी है. प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस के पांडे ने प्रशिक्षित किया है. नवनियुक्त एएनएम को टीकाकरण कार्यक्रम, यू-विन पोर्टल का महत्व, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, पोषण, संचारी व गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, दस्तावेजों का संधारण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन