मुजफ्फरपुर : कांग्रेस नेता पर हमले में पूर्व मंत्री समेत नौ पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2020 8:13 AM
मुजफ्फरपुर : गन्नीपुर स्थित एसकेजे लॉ कॉलेज के पास पिछले शनिवार को कांग्रेस नेता अरविंद कुमार सिंह पर हुए हमले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसमें पूर्व मंत्री वीणा शाही, एलपी शाही कॉलेज के प्राचार्य सुनील कुमार, संजय कुमार पांडेय और हमलावर राजा व रोशन कुमार मिश्रा को नामजद और चार अज्ञात को […]
मुजफ्फरपुर : गन्नीपुर स्थित एसकेजे लॉ कॉलेज के पास पिछले शनिवार को कांग्रेस नेता अरविंद कुमार सिंह पर हुए हमले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसमें पूर्व मंत्री वीणा शाही, एलपी शाही कॉलेज के प्राचार्य सुनील कुमार, संजय कुमार पांडेय और हमलावर राजा व रोशन कुमार मिश्रा को नामजद और चार अज्ञात को आरोपित किया है.
कांग्रेस नेता ने पुलिस को बताया कि वीणा शाही और किरण शाही के बीच चहारदीवारी निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है. इसमें वीणा शाही समझती हैं कि वे किरण शाही का पक्ष ले रहे हैं. इसको लेकर वीणा शाही, एलपी शाही डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुनील कुमार ने षड्यंत्र के तहत संजय पांडेय माध्यम से मुझे घर से बुला कर लठैत राजा व रोशन कुमार मिश्रा सहित अन्य अज्ञात से इस घटना को अंजाम दिलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










