मड़वन में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक का मिला शव , शनिवार से था गायब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मड़वन : करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव ढाला के समीप गड्ढे में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान पानापुर ओपी क्षेत्र के बंगरा हरिदास निवासी कामेश्वर पंडित के 19 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त […]
विज्ञापन
मड़वन : करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव ढाला के समीप गड्ढे में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान पानापुर ओपी क्षेत्र के बंगरा हरिदास निवासी कामेश्वर पंडित के 19 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था.
वह शनिवार की शाम घर से साइकिल से निकला था. लेकिन देर शाम घर नहीं पहुंचे पर परिजनों ने काफी खोजबीन की. मगर नहीं मिला. रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसके शव मिलने की सूचना करजा पुलिस व परिजन को दी. इसके बाद करजा पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाया.
परिजनों ने बताया कि उसे मिर्गी की बीमारी भी थी. इस कारण गड्ढे में गिर गया होगा. परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. करजा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. कागजी प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










