छात्रा से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : गोला रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप केक खरीद कर घर लौट रही छात्रा से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया. तेजी से भागने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों बदमाश जमीन पर गिर गया. एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. वहीं, दूसरे को भीड़ ने पकड़ कर […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : गोला रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप केक खरीद कर घर लौट रही छात्रा से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया. तेजी से भागने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों बदमाश जमीन पर गिर गया. एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. वहीं, दूसरे को भीड़ ने पकड़ कर दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद उसकी बाइक को जब्त करके थाने ले आयी. उसकी पहचान शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ निवासी प्रद्युमन कुमार वहीं, फरार बदमाश की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के गोरीगामा निवासी विशाल कुमार के रूप में किया गया है.
भीड़ की पिटाई के कारण गंभीर रूप से जख्मी प्रद्युमन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि फरार शातिर की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन