पिकअप-टेंपो में टक्कर, पांच की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2019 3:05 AM
रून्नीसैदपुर/औराई : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर महिंदवारा थाना क्षेत्र के कोरलहिया बगही मठ के समीप बुधवार की सुबह 10:15 बजे पिकअप व टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी. टेंपो पर सवार पांचों लोग औराई के बसंत गांव के निवासी थे. दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि पांचों शव क्षत-विक्षत स्थिति […]
रून्नीसैदपुर/औराई : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर महिंदवारा थाना क्षेत्र के कोरलहिया बगही मठ के समीप बुधवार की सुबह 10:15 बजे पिकअप व टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी.
टेंपो पर सवार पांचों लोग औराई के बसंत गांव के निवासी थे. दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि पांचों शव क्षत-विक्षत स्थिति में सड़क पर बिखर गये. टेंपो के परखच्चे उड़ गये. मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. हादसे के बाद पिकअप को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










