बंद की पूर्व संध्या पर राजद ने निकाला मशाल जुलूस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2019 2:37 AM
मुजफ्फरपुर : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ में राजद की ओर से शनिवार को आहुत बंदी की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस कंपनीबाग खुदीराम बोस स्मारक स्थल से निकाल सरैयागंज टावर होते हुए कल्याणी चौक पहुंचा. इस दौरान जुलूस में शामिल राजद कार्यकर्ता केंद्र सरकार के विरुद्ध […]
मुजफ्फरपुर : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ में राजद की ओर से शनिवार को आहुत बंदी की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस कंपनीबाग खुदीराम बोस स्मारक स्थल से निकाल सरैयागंज टावर होते हुए कल्याणी चौक पहुंचा. इस दौरान जुलूस में शामिल राजद कार्यकर्ता केंद्र सरकार के विरुद्ध तीखी नारेबाजी कर रहे थे. जुलूस के माध्यम से शनिवार को बिहार बंद को सफल बनाने के लिए शहरवासी व दुकानदारों से कार्यकर्ताओं ने सहयोग की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










