शहर के बड़े नेत्र सर्जन से डेढ़ करोड़ की ठगी करने में दिल्ली से दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : जूरन छपरा रोड नंबर तीन के रहनेवाले आंंख के सर्जन से डेढ़ करोड़ की ठगी के मामले में विशेष पुलिस टीम ने दिल्ली से दो को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर नोयडा के सदरपुर से दोनों को दबोचा है. एक कॉल सेंटर में काम करनेवाली लड़की […]
मुजफ्फरपुर : जूरन छपरा रोड नंबर तीन के रहनेवाले आंंख के सर्जन से डेढ़ करोड़ की ठगी के मामले में विशेष पुलिस टीम ने दिल्ली से दो को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर नोयडा के सदरपुर से दोनों को दबोचा है. एक कॉल सेंटर में काम करनेवाली लड़की है. दूसरा उसके साथ लिव इन में रहनेवाला सुनील कुमार है. शुक्रवार की दोपहर दोनों को स्थानीय कोर्ट में पेश करके विशेष पुलिस टीम ट्रांजिट रिमांड लेकर मुजफ्फरपुर के लिए निकल गयी है. छापेमारी टीम में ब्रह्मपुरा थानेदार भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




