एनएच पर रिटायर्ड हेड क्लर्क का शव रख किया जाम, पुलिस से नोकझोंक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2019 7:13 AM
मुजफ्फरपुर : सदर पुलिस पर आरोपितों को बचाने का आरोप लगा कर रिटायर्ड हेड क्लर्क रवींद्रनाथ तिवारी का शव बीबीगंज के पास एनएच पर रख कर बुधवार को सड़क जाम कर दिया गया. टायर जलाकर आगजनी करते हुए यातायात बाधित कर दिया. आक्रोशित लोगों ने कई छोटे-बड़े वाहनों में जमकर तोड़-फोड़ की. राहगीरों के साथ […]
मुजफ्फरपुर : सदर पुलिस पर आरोपितों को बचाने का आरोप लगा कर रिटायर्ड हेड क्लर्क रवींद्रनाथ तिवारी का शव बीबीगंज के पास एनएच पर रख कर बुधवार को सड़क जाम कर दिया गया. टायर जलाकर आगजनी करते हुए यातायात बाधित कर दिया. आक्रोशित लोगों ने कई छोटे-बड़े वाहनों में जमकर तोड़-फोड़ की.
राहगीरों के साथ मारपीट की. करीब तीन घंटे तक शव को रख कर बवाल किया. मौके पर पहुंची सदर थाने की अपर थानेदार मधु मालती आजाद को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. उनके विरुद्ध लोगों ने जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित लोग एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










