ePaper

मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार से दो और बच्चियों की मौत, पांच नये मरीज भर्ती

Updated at : 01 Jul 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार से दो और बच्चियों की मौत, पांच नये मरीज भर्ती

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में चमकी बुखार के पांच मरीज मिले हैं, जबकि रविवार को दो बच्चों की मौत एइएस से हो गयी. वहीं, एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में चमकी बुखार से पीड़ित पांच नये बच्चों को भर्ती किया गया. एसकेएमसीएच में मृत हुए बच्चे में कांटी कलवारी की पांच वर्षीय सलोनी कुमारी व पूर्वी चंपारण […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में चमकी बुखार के पांच मरीज मिले हैं, जबकि रविवार को दो बच्चों की मौत एइएस से हो गयी. वहीं, एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में चमकी बुखार से पीड़ित पांच नये बच्चों को भर्ती किया गया.
एसकेएमसीएच में मृत हुए बच्चे में कांटी कलवारी की पांच वर्षीय सलोनी कुमारी व पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के मीना बाजार की चार वर्षीय लक्ष्मी कुमारी है. अब तक जून में चमकी बुखार से 191 बच्चों की मौत हो चुकी है. जबकि इससे पीड़ित 667 मामले सामने आ चुके हैं.
एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही ने बताया कि दो एईएस पीड़ित बच्चाें की मौत हुई है. इनका इलाज 16 जून से पीआईसीयू में चल रहा था. अब तक जो पीआईसीयू में नये चमकी बुखार से पीड़ित बच्चे भर्ती हुए है, उनमें एईएस की पुष्टि नहीं हुई है. पांच बच्चों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन