चमकी बुखार से पांच बच्चों की मौत, 23 भर्ती

Updated at : 12 Jun 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
चमकी बुखार से पांच बच्चों की मौत, 23 भर्ती

मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार का कहर बच्चों पर जारी है. एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में मंगलवार को पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया. जबकि 23 बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. मरने वाले सभी बच्चों का इलाज पिछले चार दिन से चल रहा था. इसमें चार बच्चे की मौत एसकेएमसीएच में और […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार का कहर बच्चों पर जारी है. एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में मंगलवार को पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया. जबकि 23 बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. मरने वाले सभी बच्चों का इलाज पिछले चार दिन से चल रहा था. इसमें चार बच्चे की मौत एसकेएमसीएच में और एक की मौत केजरीवाल अस्पताल में हुई हैं. वही एसकेएमसीएच में 15 व केजरीवाल अस्पताल में आठ बच्चे भर्ती हुए हैं. उनका एइएस के तय प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा है.

मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत से होता है दुख. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर में गर्मी के मौसम में बच्चों की होनेवाली मौत से बहुत ही दुख होता है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक उच्चस्तरीय टीम जांच के लिए भेजी गयी है. सरकार ने तीन राज्यों के विशेषज्ञों से एक एसओपी तैयार कराया था. उसके अनुसार वहां बीमार होनेवाले बच्चों का इलाज किया जाता है. इसी तरह बरसात के मौसम में गया में बच्चों की मौत की सूचना मिलती है. सरकार की ओर से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है.

पहुंचे निदेशक प्रमुख: मुख्यमंत्री के निर्देश पर निदेशक प्रमुख डॉ. आरडी रंजन, राज्य वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा व राज्य जेई एईएस के नोडल समन्वयक संजय कुमार एसकेएमसीएच में पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों ने चारों पीआईसीयू का जायजा लिया. निदेशक प्रमुख ने बताया कि अब तक 109 बच्चे चमकी बुखार से पीड़ित हुए है.

यह आंकड़ा जनवरी से दस जून तक है. अब तक मरने वालों की संख्या 34 है. जेई के चार मरीज मिले हैं. इंसेफेलाइटिस से किसी बच्चों की मौत नहीं हुई. जो भी बच्चे मरे हैं उनमें हाइपोग्लेसिमिया, सोडियम पोटाशियम की कमी थी. तेज धूप के साथ आर्द्रता इसमें बहुत बड़ा कारण है.

एससकेएमसीच में मोतीपुर के मछुआ की पांच वर्षीय चांदनी कुमारी, बोचहां कनहारा के चार वर्षीय शिवा कुमार, मोतीपुर की नौ वर्षीय सगुप्ता की मौत हो गयी. इसमें सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर जिलावतपुर के सात वर्षीय नीलेश कुमार की इमरजेंसी में मौत हो गयी. इसी तरह केजरीवाल अस्पताल में मुशहरी कन्हौली ढ़ाई वर्षीय संध्या की मौत हो गयी. इसका भी इलाज हो रहा था.

मेडिकल में भर्ती हुए 15 बच्चे

मीनापुर के मुठहाचौक की आठ वर्षीय चांदनी कुमारी, पारू देवरिया की हर्जाना खातून, पूर्वी चंपारण के चकिया के शांति विहार की पांच वर्षीय पायल, मीनापुर सिवाईपट्टी की तीन वर्षीय निभा कुमारी, पूर्वी चंपारण चकिया के गुल्लाचक के छह वर्षीय गोलू कुमार, मीनापुर के नौ वर्षीय छोटू कुमार, मणिका मुशहरी की पांच वर्षीय रवीना कुमारी, पारू कोदरिया की सात वर्षीय जुली कुमारी, गायघाट लोमा के सात वर्षीय रिंकु कुमार, चकिया मनीछपरा के तीन वर्षीय प्रियांशु कुमार, अहियापुर जमालाबाद के दस वर्षीय विक्रम कुमार, पूर्वी चंपारण बंजरिया की पांच वर्षीय प्रिया कुमारी, पूर्वी चंपारण के मेहसी की आठ वर्षीय शैलरीता, पूर्वी चंपारण के पीपरा की चार वर्षीय गुड़िया, शिवहर तरियानी की पांच वर्षीय रागनी कुमारी को पीआईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

केजरीवाल में आठ बच्चे भर्ती

कांटी के तीन वर्षीय सत्यम कुमार, कांटी मीठनसराय की आठ वर्षीय सुनीता कुमारी, सकरा केवसरा के सात वर्षीय सत्यम कुमार, कांटी शुभंकर की तीन वर्षीय अन्नया, रूपपताही मुशहरी की तीन वर्षीय अनुष्का कुमारी, कन्हौली मुशहरी की आठ वर्षीय राधा, अहियापुर की तीन वर्षीय सोनाली कुमारी, मणिका मुशहरी की दो वर्षीय ज्योति को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

संदिग्ध एईएस से वैशाली में फिर दो की मौत

भगवानपुर (वैशाली) : भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में संदिग्ध एईएस से फिर दो बच्चों मौत हो गयी है. एईएस से सूरज सहनी के एक वर्षीय पुत्र सोनम कुमार व राजेश्वर मांझी की दस वर्षीय पुत्री सनिया कुमारी की मौत हो गयी. पिछले 72 घंटे के अंदर भगवानपुर के हरिवंशपुर पश्चिमी टोला में छह एवं खिरखौआ गांव में एक बच्चे सहित सात बच्चों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन