केरल में आठ दिन बाद मॉनसून सक्रिय उत्तर बिहार में बारिश की संभावना

मुजफ्फरपुर : केरल में मॉनसून आठ दिन के बाद सक्रिय हो गया है. इसका असर उत्तर बिहार के जिलों में दिखेगा. अब तापमान में कमी के साथ-साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार है. मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह का कहना है कि बिहार में मॉनसून कब सक्रिय होगा, यह बता पाना मुश्किल है. […]
मुजफ्फरपुर : केरल में मॉनसून आठ दिन के बाद सक्रिय हो गया है. इसका असर उत्तर बिहार के जिलों में दिखेगा. अब तापमान में कमी के साथ-साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार है. मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह का कहना है कि बिहार में मॉनसून कब सक्रिय होगा, यह बता पाना मुश्किल है.
उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते है. तराई व मैदानी भागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. इसमें मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, दरभंगा जिलों में अधिक संभावना है. हालांकि, शनिवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट आयी है.
लेकिन ऊमस के कारण गर्मी से लोग परेशान रहें. अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले 48 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर भारत के दक्षिणी भागों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां भी अनुकूल होती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




