निरीक्षण के वक्त गैरहाजिर 182 डॉक्टरों को नोटिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना/मुजफ्फरपुर : एमसीआइ (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) की टीम ने राज्य के छह मेडिकल कॉलेजों का अलग-अलग समय पर निरीक्षण किया, जिसके दौरान 182 चिकित्सक शिक्षक अनुपस्थित पाये गये थे. इनमेें 30 नियमित और 152 संविदा वाले हैं. एसकेएमसीएच में 41 संविदा व 11 नियमित चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये. स्वास्थ्य विभाग ने गैरहाजिर सभी डॉक्टरों […]
विज्ञापन
पटना/मुजफ्फरपुर : एमसीआइ (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) की टीम ने राज्य के छह मेडिकल कॉलेजों का अलग-अलग समय पर निरीक्षण किया, जिसके दौरान 182 चिकित्सक शिक्षक अनुपस्थित पाये गये थे. इनमेें 30 नियमित और 152 संविदा वाले हैं. एसकेएमसीएच में 41 संविदा व 11 नियमित चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये. स्वास्थ्य विभाग ने गैरहाजिर सभी डॉक्टरों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है.
इन डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 182 चिकित्सकों के खिलाफ आंतरिक विभागीय प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. स्पष्टीकरण व आंतरिक जांच में दोषी पाये जाने पर चिकित्सकों की संविदा और टेन्योर को समाप्त कर दिया जायेगा. साथ ही नियमित चिकित्सकों के विरुद्ध भी उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










