स्मार्ट रोड नेटवर्क से जुड़ेंगी शहर की तीन सड़कें, मिला एनओसी

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट रोड नेटवर्क से शहर की तीन बड़ी सड़कें एक-दूसरे से जुड़ेंगी. ये तीनों सड़कें पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) की है. इसमें से दो सड़काें के निर्माण के लिए आरसीडी ने मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी को एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी कर दिया है. अब सिर्फ टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर काम […]
मुजफ्फरपुर : स्मार्ट रोड नेटवर्क से शहर की तीन बड़ी सड़कें एक-दूसरे से जुड़ेंगी. ये तीनों सड़कें पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) की है. इसमें से दो सड़काें के निर्माण के लिए आरसीडी ने मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी को एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी कर दिया है. अब सिर्फ टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर काम शुरू कराना बाकी रह गया है.
हालांकि, स्मार्ट सिटी के बहाल प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीडीएमसी) ने संशोधित फाइनल डीपीआर को नगर निगम में जमा नहीं किया है. फाइनल डीपीआर जब पीडीएमसी जमा कर देगी. इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में होनेवाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में इसे प्रशासनिक मंजूरी के लिए रखा जायेगा. वहीं, तकनीकी मंजूरी बुडको पटना से मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










