मारपीट कर मोबाइल छीनने पर भड़के लोकोपायलट
Updated at : 22 Feb 2019 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन के पैनल केबिन के पास गुरुवार की अहले सुबह अपराधियों ने मालगाड़ी के लोको पायलट दिनेश राम को पीट कर उनका मोबाइल छीन लिया. घायल दिनेश राम जब इसकी शिकायत करने जीअारपी थाने पहुंचा, तो जीआरपी ने केस लेने से मना कर उसे जाने के लिए कहा. इस पर सभी लोको […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन के पैनल केबिन के पास गुरुवार की अहले सुबह अपराधियों ने मालगाड़ी के लोको पायलट दिनेश राम को पीट कर उनका मोबाइल छीन लिया. घायल दिनेश राम जब इसकी शिकायत करने जीअारपी थाने पहुंचा, तो जीआरपी ने केस लेने से मना कर उसे जाने के लिए कहा. इस पर सभी लोको पायलटों ने आक्राेशित होकर हंगामा किया और इसकी शिकायत रेल एसपी से की. इसके बाद केस दर्ज किया गया.
जानकारी के अनुसार, अहले सुबह लोको पायलट दिनेश राम ड्यूटी पर जाने के लिए कटहीपुल की ओर से यार्ड के लाइन को पार कर आ रहे थे. इसी बीच अपराधी उनकी पिटाई कर फोन छीनने लगे. लोको पायलट ने जब इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उसके सिर पर मार कर उसे ट्रैक पर फेंक दिया.
इस वजह से उनके सिर व हाथ में गंभीर रूप से चोटें आयी हैं. इससे वे यार्ड में ही बेहोश हो गये. होश में आने पर किसी तरह अन्य रेलकर्मियों की मदद से उन्होंने अपने साथियों को घटना की जानकारी दी. सूचना पर पहुंचे लोको पायलटों ने आनन-फानन में घायल दिनेश राम को रेल अस्पताल में इलाज कराया. इसके बाद घायल दिनेश राम और अन्य लोको पायलट इसकी शिकायत करने जीआरपी थाना पहुंचे, तो जीआरपी में ओडी अफसर व अन्य पुलिसकर्मियों ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया.
उन्होंने कहा कि अभी मोहर नहीं है, बाद में होगा. करीब तीन घंटे तक शिकायत दर्ज नहीं होने पर आक्रोशित लोको पायलट धरना पर बैठ गये. पुलिसकर्मियों ने इसकी जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव को दी. लोको पायलटों ने कहा कि घटना के चार घंटे बाद भी शिकायत दर्ज नहीं की गयी है. इसके बाद लोको पायलटों ने इसकी जानकारी आरपीएफ को भी दी.
- अहले सुबह लोको पायलट को पीट छीना था मोबाइल
- थाना में मोहर नहीं होने की बात कह कर नहीं किया दर्ज
- करीब पांच घंटे बाद दर्ज की गयी शिकायत
- शिकायत मिलने पर पहुंचे रेल एसपी
- रेल एसपी को किया फोन, तब दर्ज हुई शिकायत
आक्रोशित यात्रियों ने घटना की शिकायत दर्ज नहीं करने पर इसकी जानकारी नये रेल एसपी अशोक कुमार सिंह को दी. इसकी जानकारी मिलते ही जीआरपी ने शिकायत दर्ज कर ली. वहीं सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद रेल एसपी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. उन्होंने लोको पायलटों को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जायेगी.
अशोक कुमार सिंह, रेल एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




