मुजफ्फरपुर : 24 को आधे जिले की बिजली आपूर्ति 10 घंटे रहेगी बंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2019 3:38 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : 24 फरवरी (रविवार) को आधे जिले की बिजली आपूर्ति सुबह सात से शाम पांच बजे तक दस घंटे के लिए बंद रहेगी. रामदयालु स्थित भिखनपुरा ग्रिड सब स्टेशन में 132 केवी (1 लाख 32 हजार वोल्ट) लाइन के मेन बस को बदलने का काम किया जाना है. इस कारण ग्रिड से 33 केवी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : 24 फरवरी (रविवार) को आधे जिले की बिजली आपूर्ति सुबह सात से शाम पांच बजे तक दस घंटे के लिए बंद रहेगी. रामदयालु स्थित भिखनपुरा ग्रिड सब स्टेशन में 132 केवी (1 लाख 32 हजार वोल्ट) लाइन के मेन बस को बदलने का काम किया जाना है.

इस कारण ग्रिड से 33 केवी के 11 फीडर माड़ीपुर, मड़वन, डेयरी, कुढ़नी, खबरा, कांटी, आईडीपीएल बेला, रेलवे, भिखनपुरा, नयाटोला, ढोली की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इन फीडरों से आधे जिले को बिजली आपूर्ति की जाती है.

वहीं वैशाली ग्रिड का 132 केवी की दोनों सर्किट की लाइन भी भिखनपुरा ग्रिड से बंद रहेगी. वैशाली को एमटीपीएस कांटी से बिजली आपूर्ति की जायेगी. 132 केवी लाइन के मेन बस में सिंगल की जगह दो मूस वाला बस लगाया जायेगा, ताकि गर्मी में लोड बढ़ने पर परेशानी न हो. ग्रिड के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ने इस संबंध में एनबीपीडीसीएल के अधिकारियों को सूचना दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन