ePaper

बरुराज में दो गुटों में झड़प, झोपड़ी फूंकी

Updated at : 16 Feb 2019 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
बरुराज में दो गुटों में झड़प, झोपड़ी फूंकी

मोतीपुर : बरूराज थाना क्षेत्र के सहमलवा गाव में गुरुवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट हुई. मारपीट में चार महिला सहित आठ लोग जख्मी हो गए. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर झोपड़ी उजाड़ कर फूंकने का आरोप लगाया है. सूचना मिलने पर दारोगा दिलीप […]

विज्ञापन

मोतीपुर : बरूराज थाना क्षेत्र के सहमलवा गाव में गुरुवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट हुई. मारपीट में चार महिला सहित आठ लोग जख्मी हो गए. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर झोपड़ी उजाड़ कर फूंकने का आरोप लगाया है.

सूचना मिलने पर दारोगा दिलीप कुमार ने जख्मी रामा देवी, मुन्नी देवी, यशोदा देवी, विकाश कुमार, सत्यनारायण राम, उमेश राम, भागीरथ राम को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया है. प्राथमिक चिकित्सा के बाद विकास कुमार और रामा देवी को बेहतर चिकित्सा के लिए एसकेएमसीएच भेजागया है.

कटरा में बाइक फूंकी

कटरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के कटरा माधोपुर सड़क के हकराहा चौर में माधोपुर निवासी अशोक कुमार सिंह की बाइक कुछ लोगों ने जला दी. पीड़ित ने कहा कि शुक्रवार के शाम में वे कटरा गढ़ से अपने घर जा रहे थे. रास्ते में असामाजिक तत्वों ने उन पर लूटपाट की नियत से हमला कर दिया. चाकू से हमला किया. उसके बाद बाइक में आग लगा दी. थानाध्यक्ष सिकिन्दर कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.

सकरा में एक घर जला

सकरा. प्रखंड के भरथीपुर गांव में शुक्रवार को अचानक आग लगने से बथानी पासवान का घर सहित उसमे रखे एक लाख की संपत्ती जल कर नष्ट हो गयी. लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन