मुजफ्फरपुर : अश्लील गाने पर महिला सफाई कर्मियों ने पीटा
Updated at : 10 Feb 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक युवक को लड़की के पास जाकर अश्लील गीत गाना महंगा पड़ गया. गाना सुनकर महिला सफाई कर्मचारियों ने युवक की पिटाई कर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, जंक्शन पर भीड़ के बीच नशे में एक युवक महिलाओं व लड़कियों के बीच […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक युवक को लड़की के पास जाकर अश्लील गीत गाना महंगा पड़ गया. गाना सुनकर महिला सफाई कर्मचारियों ने युवक की पिटाई कर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, जंक्शन पर भीड़ के बीच नशे में एक युवक महिलाओं व लड़कियों के बीच में जाकर अश्लील गाना गाने लगा.
महिला व लड़कियों ने इसका विरोध किया. इस पर युवक महिला कर्मचारियों से बहस करने लगा. इस पर महिला कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे जीआरपी के हवाले कर दिया. युवक ने बताया कि वह रैप गाता है. सही मंच नहीं मिल रहा है. इसलिए वह जंक्शन पर जाकर गाना गाने लगा. इधर, जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




