मुजफ्फरपुर : होटल व मैरेज हॉल संचालकों को लगाना होगा इटीपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2019 4:33 AM
मुजफ्फरपुर : नर्सिंग होम के बाद अब जिले के रेस्टोरेंट, होटल व मैरेज हॉल को अपने परिसर में इटीपी (जल शुद्धि यंत्र) लगाना अनिवार्य होगा. इसके लिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है. एक महीने में संचालक इटीपी लगाने के लिए बोर्ड से निबंधन लेकर इटीपी नहीं लगायेंगे, तो उनके प्रतिष्ठान […]
मुजफ्फरपुर : नर्सिंग होम के बाद अब जिले के रेस्टोरेंट, होटल व मैरेज हॉल को अपने परिसर में इटीपी (जल शुद्धि यंत्र) लगाना अनिवार्य होगा. इसके लिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है. एक महीने में संचालक इटीपी लगाने के लिए बोर्ड से निबंधन लेकर इटीपी नहीं लगायेंगे, तो उनके प्रतिष्ठान को बंद करा दिया जायेगा.
इटीपी चालू हालत में है या नहीं, इसका निरीक्षण भी बोर्ड करेगा. होटलों से उपयोग किया हुआ पानी इसी यंत्र से होकर गुजरेगा. इससे पानी की शुद्धि होगी. इसका उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










