मुजफ्फरपुर : खुदीराम बोस द्वार से इंट्री, महावीर द्वार से निकासी

मुजफ्फरपुर : एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. इसको लेकर अधिकारियों ने जगहों का चयन भी शुरू कर दिया है. जीएम निरीक्षण के पूर्व एडीआरएम पी कुमार ने जंक्शन ने मुजफ्फरपुर जंक्शन का जायजा लिया. इस दौरान निर्णय लिया गया कि खुदीराम बोस द्वार से […]
मुजफ्फरपुर : एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. इसको लेकर अधिकारियों ने जगहों का चयन भी शुरू कर दिया है. जीएम निरीक्षण के पूर्व एडीआरएम पी कुमार ने जंक्शन ने मुजफ्फरपुर जंक्शन का जायजा लिया. इस दौरान निर्णय लिया गया कि खुदीराम बोस द्वार से यात्रियों की इंट्री की जायेगी और महावीर द्वार से निकासी.
सभी द्वार पर व्हीकल स्कैनर व अन्य जगहों पर बैग व मेटल स्कैनर लगाने का निर्णय लिया गया. खुदीराम बोस के सामने सर्कुलेटिंग एरिया में कंट्रोल रूम बनाने की बात कही गयी. उसके बाद उन्होंने 100 फुट ऊंचा झंडा लगाने की जगह, लिफ्ट, एरिया ऑफिस व रेलवे कॉलोनी का मुआयना किया. रेलवे कॉलोनी में अंधेरा होने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










