मोतीपुर : मोतीपुर में शराब तस्करी का मामला, फरार मुखिया जगन्नाथ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Updated at : 23 Jan 2019 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

मोतीपुर : फरार शराब तस्कर मुखिया जगन्नाथ राय पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. शराब तस्करी व अन्य तरीके से अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसडीजीएम पश्चिमी की कोर्ट ने मोतीपुर पुलिस की अर्जी पर मंगलवार को मुखिया के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया. पुलिस की अर्जी पर न्यायालय […]
विज्ञापन
मोतीपुर : फरार शराब तस्कर मुखिया जगन्नाथ राय पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. शराब तस्करी व अन्य तरीके से अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसडीजीएम पश्चिमी की कोर्ट ने मोतीपुर पुलिस की अर्जी पर मंगलवार को मुखिया के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया. पुलिस की अर्जी पर न्यायालय ने मुखिया के साथ दो अन्य आरोपितों पुरानी बाजार निवासी सूरज कुमार व पंचरूखी के प्रमुख कुमार को रिमांड पर लेने का आदेश दिया है.
दोनों एक अन्य मामले में पहले से ही जेल में बंद हैं. देर शाम अाईओ सह मोतीपुर के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने न्यायालय से वारंट हासिल किया. वारंट के बाद पुलिस अब फरार मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है. मुखिया के आवासनुमा कार्यालय से इटली मेड पिस्टल, शराब की बोतल भी बरामद हुई थी. इस मामले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किये गये थे.
मोतीपुर थाने पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने 13 जनवरी की रात छापेमारी की थी. शराब की हेराफेरी में थानेदार कुमार अमिताभ को निलंबित कर दिया गया था.
फरार मुखिया जगन्नाथ
वह थाने से फरार हो गये थे. कोर्ट से पहले ही निलंबित थानेदार व जमादार अमेरिका प्रसाद के खिलाफ वारंट जारी हो चुका है.
दो अन्य मामलों में भी वारंट की तैयारी
दो अन्य मामले 22/2019 और 24/2019 में भी पुलिस मुखिया की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही वारंट के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल करेगी. दोनों मामले भी मध्य निषेध टीम की कार्रवाई के दौरान मुखिया के पुरानी बाजार स्थित कार्यालय सह घर पर हुए छापेमारी में दर्ज है. इन मामलों में मुखिया पर शराब कारोबार के साथ हथियार की तस्करी का भी आरोप है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इन मामलों के अनुसंधानक के पुलिस लाइन चले जाने से प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है. प्रभार हस्तांतरण के बाद इन दोनों मामलों में भी गिरफ्तारी वारंट के लिए अर्जी दाखिल की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




